CM मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा।

CM मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा, खट्टर बोले।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव ( गुरुग्राम )

26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2024 CM मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा, खट्टर बोले- करनालवासी मेरे प्रिय लोग गुरुग्राम:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज 75वें गणतंत्र दिवस पर करनाल में तिरंगा फहराया। सीएम ने परेड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। शहर के रेलवे स्टेशन, बाजार, बस स्टेंड, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं पर पुलिस ने पैनी नजर बनाई हुई है। सीएम ने सभा को किया संबोधित सीएम मनोहर लाल खट्टर ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के विकास में किसानों, वैज्ञानिको और युवाओं के प्रयासों की सराहना की। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार करनाल में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पर गर्व महसूस हो रहा है। मुझे करनाल के लोगों से प्यार है। यह करण की भूमि है जो एक महान दानदाता थे। मैं हरियाणा के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के योगदान पर भी प्रकाश डाला। डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में फहराया तिरंगा हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे ध्वजारोहण किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बंडारू दत्तात्रेय ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यमुनानगर में अनिल विज ने फहराया तिरंगा हरियाणा के गृह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले असंख्य वीरों को श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *