मसूद आलम खां ने पूर्व सपा विधायक के देहांत पर शोक संवेदना प्रकट की
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मसूद आलम खां ने पूर्व सपा विधायक के देहांत पर शोक संवेदना प्रकट की,

संवाददाता – नदीम अहमद ( गोंडा)
गोंडा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तराई के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री विधायक गैसडी डॉक्टर शिव प्रताप यादव एसपी यादव जी की लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान गुडगांव मेंदांता अस्पताल में कल सुबह उनका निधन हो गया मसूद आलम खान ने बलरामपुर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया और गहरे दुख का इजहार किया।

श्री खान ने कहा की यादव जी पूरे मंडल में गरीबों वंचितों अन्याय के विरुद्ध एक आवाज थे उनके निधन से समाजवादी पार्टी और बलरामपुर जनपद की अपूर्णीय क्षति हुई है ईश्वर उनके परिजनों समर्थकों,शुभिंतकों को इस दुःख की घड़ी में सब्र करने की हिम्मत दे और पूर्व मंत्री जी के आत्मा को शांति दे,
