मुस्लिम समुदाय के लोगों पर जबरन जमीन कब्जाने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोप।
मुस्लिम समुदाय के लोगों पर जबरन जमीन कब्जाने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

संवाददाता – भूपेंद्र सिंह राणा
सहारनपुर :- पहले इस्लाम कबूल करो फिर देंगे आपको आपकी जमीन बाल्मीकि परिवार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर जबरन जमीन कब्जाने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है सहारनपुर गंगोह कोतवाली क्षेत्र के कुन्डाकला गांव मुस्लिम बाहुल्य गांव है और बाल्मीकि समाज का अकेला परिवार ही रहता है मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में कहा गया है। कि धीरा पुत्र साधुराम बाल्मीकि मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता है सन् 1967मे गांव कुन्डाकला यमुना नदी की बाढ में बह जाने के चलते सरकार ने इस गांव को ढलावली के रकबे में आबाद कर दिया था। लेकिन हम बाल्मीकि समाज के कुछ परिवार बहुत पहले से इसी जगह पर रहते चले आ रहे हैं
लेकिन मुस्लिम समाज के लोग भूमाफिया व दबंग किस्म के लोग हैं। मुझ प्रार्थी की रिहायशी ज़मीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं मुझे बार बार धमकी दे रहे हैं कि चाहे तो तु अपने परिवार सहित मुस्लिम धर्म कबूल कर ले वर्ना तुझे और तेरे परिवार को ठिकाने लगा देंगे इस गांव में बहुत संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग रहते थे पहले ही इन लोगों के डर से गांव छोड़ कर भाग गए थे। इस गांव में दबंगों का आतंक इस क़दर हैं कि ग्राम पंचायत की खसरा नं 202जो कि तालाब के लिए आवंटित हुए थी उस पर भी कब्जा कर अपने पक्के मकान बना लिये है और कुछ हिस्सा लाखों रुपए में बेच दिया है बाल्मीकि परिवार ने इन लोगों से अपनी बहन बेटियों की इज्जत व जान माल का खतरा हर समय बना रहता है माननीय मुख्यमंत्री उप्र, जिला अधिकारी सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर व उपजिलाधिकारी नकुड के यहां प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
