CDS एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र की चाकू गोद कर हत्या।

दोस्त का विवाद सुलझाने गए सिविल सर्विस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव :- गुडगांव दोस्त का विवाद सुलझाने गए सिविल सर्विस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्र काफी देर तक सड़क पर लहुलुहान हालत में तड़पता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। जब छात्र का भाई मौके पर आया तो उसे अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर 37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आकाश के भाई सूरज की माने तो आकाश सिविल सर्विस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। कल शाम को जब आकाश क्रिकेट खेल कर घर लौटा तो आकाश के दोस्त प्रथम का उसे फोन आया जिसने अपने विवाद के बारे में बताया और कहा कि उसका कृष्णा से कोई विवाद हो गया है। विवाद सुलझाने के लिए प्रथम ने आकाश को दिल्ली जयपुर हाईवे पर हरी नगर के नजदीक बने अंडरपास के पास बुला लिया और बातचीत से विवाद सुलझाने की बात कही। सूरज की माने तो काफी देर तक जब आकाश वापस नहीं लौटा तो वह खुद मौके पर गए तो वह आपस में पथराव कर रहे थे लेकिन आकाश वहां नहीं था। इस पर वह वापस लौट आए। कुछ देर बाद जब वह दोबारा मौके पर गए तो देखा कि आकाश सड़क पर लहुलुहान हालत में तड़फ रहा है। उसे चाकू से गोदा गया था और वह मदद के लिए लोगों को पुकार रहा है। इस पर वह उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन आकाश ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच ने सामने आया है कि जिस कृष्णा पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है वह भी कुछ वर्ष पहले तक मृतक आकाश के साथ स्कूल में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि लड़की को लेकर प्रथम और कृष्णा के बीच विवाद हुआ था जिसे सुलझाने के लिए ही आकाश को बुलाया गया था। फिलहाल सेक्टर 37 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *