गुड़गांव- बेजुबान को निर्मम हत्या से मची सनसनी

बेजुबान की ही हत्या कर दी गई। बेजुबान के शरीर पर चोट के निशान मिल हैं।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव :- गुडगांव मै अब तक आपने रंजिश में लोगों की हत्या किए जाने के तो कई मामले देखे होंगे, लेकिन ऐसा पहला मामला गुड़गांव के सेक्टर-23ए में सामने आया है जहां बेजुबान की ही हत्या कर दी गई। बेजुबान के शरीर पर चोट के निशान मिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग बेजुबानों को अपनी कॉलोनी से हटाने का प्रयास कर रहे हैं जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, मामले में अधिकारी और गैर सरकारी संस्था के सदस्य इस बेजुबान के शव को लेकर असमंजस में रहे। काेई इसका हुलिया देखकर इसे डॉग बता रहा है तो कोई इसे जैकल बता रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, पुलिस ने बेजुबान के शव को कब्जे में लेकर आईपीसी की धारा 429 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेजुबानों के लिए काम करने वाली मनीषा बवेजा और जितेंद्र की मानें तो बेजुबानों पर कहर बरपाने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि क्षेत्र से इन बेजुबानों को खत्म करने की प्लानिंग पहले से ही चली आ रही है। बेजुबानों के लिए कार्य करने वाले लोगों की मानें तो पिछले दिनों उनकी कॉलोनी में एक एंटी डॉग कैंपेन भी चलाया गया था। ऐसे में उन्हें शक है कि यह कार्रवाई इसी कैंपेन के तहत की गई है। लोगों का कहना है कि एक घर के बाहर जब यह बेजुबान मृत पाया गया तो इसे स्वीपर के जरिए फिकवाए जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन जब उन्होंने लहुलुहान शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस और नगर निगम को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज वेटनेरी डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों की मानें तो देखने में शव डॉग का लग रहा है, लेकिन इसका आकार काफी हद तक जैकल से भी मिल रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी जीव को चोट पहुंचाना भी अपराध है। फिलहाल मामले में पुलिस ने एनिमल क्रूएलिटी का मामला दर्ज किया है, लेकिन पोस्टमार्टम में यह साफ हो जाता है कि यह शव जैकल का है तो मामले में वाइल्ड लाइफ एक्ट की धाराओं को भी जोड़ा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर इसकी हत्या किससे की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *