फरीदाबाद में शुरू हुआ सूरजकुंड मेला राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन गुजरात थीम पर मेला,
फरीदाबाद में शुरू हुआ सूरजकुंड मेला राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन गुजरात थीम पर मेला, CM बोले- 16 दिन में 20 लाख लोग आएंगे ।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- हरियाणा के सूरजकुंड मेले का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभारंभ किया। हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेला इस बार गुजरात की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इससे पहले राष्ट्रपति का हरियाणा पहुंचने पर सीएम मनोहर लाल ने स्वागत किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि अरावली की श्रृंखला के बीच तोमर वंश के राजा सूरज पाल द्वारा ये सूरजकुंड बसाया गया था। रोमन शैली में बना ये सूरजकुण्ड उगते सूरज की थीम पर बना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 36 साल से ये सूरजकुंड मेला आयोजित किया जाता रहा है। इस बार का सहयोगी देश तंज़ानिया और सहयोगी राज्य गुजरात है। मेले के जरिए कलाकारों को ना केवल अपनी कला दिखाने का बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करने का सशक्त मंच मिलता है। सीएम ने कहा कि 16 दिन तक चलने वाले इस मेले में 15-20 लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। 3 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मेले में शिरकत करेंगे। मेले में 40 देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे।
