नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म; मामले में पड़ोसी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म; मामले में पड़ोसी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- सोहना लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाने का हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन आज भी हवश के भूखे भेड़िए इस समाज के बीच मौजूद है, जिन्हें ना तो कानून का डर है और ना ही पुलिस का कैई खौफ। ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा में 12 वर्षीय किशोर के साथ एक पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बता दें कि सोहना सदर पुलिस थाना के अधीन आने वाले एक गांव में करीब 12 वर्षिय किशोर के साथ एक पड़ोसी युवक ने उस समय किशोर को जबरन पकड़ कर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिस समय किशोर को घर से उसकी मां ने नोहरे में पशुओं को चारा डालने के लिए भेजा था। लेकिन, पहले से ही घात लगाए बैठे करीब 22 वर्षिय युवक ने नाबालिग को पकड़ लिया और वहां पर बने एक कमरे के अंदर ले गया। जहां पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब काफी देर तक किशोर वापस घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद किशोर की मां ने उसे देखने के लिए नोहरे में गई तो आरोपी युवक जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसकी शिकायत सोहना सदर थाना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश करके उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *