सतगुरू फार्म व नोबेल एनक्लेव में आधा दर्जन अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त,

नगर निगम टीम ने सतगुरू फार्म व नोबेल एनक्लेव में आधा दर्जन अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त, 

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव 

गुड़गांव :- आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माणों पर नगर निगम गुरूग्राम का पीला पंजा लगातार चल रहा है। सोमवार को भी इनफोर्समैंट टीम ने सतगुरू फार्म व नोबेल एनक्लेव में आधा दर्जन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। सोमवार को सहायक अभियंता (इनफोर्समैंट) यतेन्द्र व कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा की टीम बुल्डोजर व पुलिस बल लेकर सतगुरू फार्म व नोबेल एनक्लेव में पहुंची। यहां पर किराए के उद्देश्य से अवैध निर्माण किए जा रहे थे। टीम ने बुल्डोजर की मदद से यहां पर निर्माणाधीन 6 मकानों को ध्वस्त कर दिया। इससे पूर्व, शुक्रवार को भी आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित ओम विहार कॉलोनी में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी इनफोर्समैंट टीम द्वारा कार्रवाई की गई थी। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ के अनुसार आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में माननीय न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। माननीय न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीम लगातार क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा तथा यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *