जागरण उत्सव समिति के तत्वाधान में भगवती जागरण हुआ सम्पन्न, आज भंडारा कल शोभा यात्रा

अभिषेक कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जागरण उत्सव समिति के तत्वाधान में चैत्र नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में 8 अप्रैल दिन सोमवार से 16 अप्रैल तक भगवती जागरण का आयोजन प्रारंभ हुआ था। इस कार्यक्रम का आयोजन चुन्नीलाल ठाकुरद्वारा रकाबगंज में किया गया था। जिसमें 8 अप्रैल को मां ज्वाला देवी ज्योति का आगमन, 9 अप्रैल को नवरात्र प्रारंभ, कलश स्थापना और 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नित्य श्रृंगार, पूजन, भजन तथा कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित हुए थे। 16 अप्रैल को हवन एवं रात्रि जागरण सम्पन्न हुआ। 17 अप्रैल को माता के प्रसाद का भंडारा व 18 अप्रैल को मां ज्वाला देवी की ज्योति का विसर्जन एवं दिन में 11 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इस कार्यक्रम में भक्तगणों के साथ लखनऊ पश्चिम के विधायक रविदास मेहरोत्रा भी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारीगण ओम प्रकाश दुबे ( पुजारी जी ) श्रीधर गुप्ता, मनीष तिवारी, सी एम दुबे, कपूर चंद्र, अजय चौरसिया, कमल साहू, विनोद गुप्ता, अनिल दुबे, पवन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राकेश तिवारी, सरिता गुप्ता, सुमन, पिंटू, रामकुमार मिश्रा, रितेश आनंद, तुषार सिंह, अभिषेक, महेश गुप्ता, शुभम, प्रखर, शिखर, नयन, अंशु, सत्यम आदि लोगो नें मातारानी के जागरण में सम्मिलित होकर गुणगान का आनंद लिया।
