भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा – ए0के0 शर्मा 

भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा – ए0के0 शर्मा

जीत नारायण

लखनऊ:- प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर 3/5 विकास खंड, निकट शंकर चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ के बूथ संख्या-329 में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने बूथ कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा भी फहराया। प्रधानमंत्री का लाइव भाषण भी सुना। उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय एवम् मण्डल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा पार्टी के सिद्धांतो, नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने की बात की और कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती है।

ए0के0 शर्मा ने कहा कि प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में समूचा देश शांति के साथ एकजुट होकर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया मोदी की मुरीद है और उनका सम्मान भी करती है व उनकी बातों को भी ध्यान से सुनती है। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। ए0के0 शर्मा ने कहा कि बिजेपी का यह स्थापना दिवस एक सप्ताह तक आज 06 से 14 अप्रैल 2023 तक भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर की जयंती तक समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *