व्यापार कर विभाग द्वारा व्यापारिक संगठनों के साथ हुई बैठक।

नदीम अहमद ब्यूरो (गोंडा)
गोंडा:- व्यापार कर विभाग द्वारा व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में व्यापार कर आयुक्त द्वारा ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को विभाग से पंजीकृत कराने का जोर दिया गया वहीं व्यापारी नेताओं द्वारा बाजारों में कैम्प के माध्यम से जागरुक करने की मांग की गई बैठक में उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने व्यापार में आ रही समस्याओं से व्यापार कर आयुक्त को अवगत कराया। नगर अध्यक्ष आदित्य पाल ने विगत दिनों विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान अफरा तफरी माहोल के बारे में विस्तृत चर्चा की और भविष्य में अफरा तफरी का माहोल न बने उसके लिए अपने सुझाव भी रखे। महामंत्री सरदार राजेन्द्र सिंह भाटिया ने बताया कि सरकार द्वारा चालीस लाख रुपये तक के सालाना कारोबारियों को पंजीयन से छूट दी गयी है जबकि बैंकों द्वारा बिना पंजीयन के न तो चालू खाता खोला जाता है और न ही बिना पंजीयन के ऋण दिया जाता है। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ने नगर में जगह जगह लगी सेल के सालाना टर्न ओवर और रजिस्ट्रेशन की जांच की मांग रखी। बैठक में विभाग ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और समय समय पर व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर समस्याओं को जानकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
