सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित, भाजपा सरकार-अलका सिंह।


संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पीपर पातीं व रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के पगरा उर्फ परसिया में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्षा अलका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, वन स्टाप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र के द्वारा मातृशक्तियों के सम्मान की रक्षा करने का कार्य रही है। पालिका अध्यक्षा ने कहा कि किसानों के लिये पशुधन संरक्षण के अंतर्गत गौ वंश को संरक्षित करने हेतु गौ संरक्षण केंद्र और टीकाकरण अभियान चलाकर उन्हें संरक्षित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन के सेवा, सुरक्षा के साथ ही प्रदेश में सुशासन स्थापित किया है।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की भाजपा सरकार किसानों के लिये कृषि कल्याण केंद्रों की स्थापना, गौ आधारित प्राकृतिक खेती के क्रियान्वन एवं पी०एम०कुसुम योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिये कृषकों का ऑनलाइन चयन कर उनको सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य रही है। जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से अजय दुबे वत्स, दिनेश गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, मन्नू चौरसिया, राजकिशोर, आशीष शुक्ल , अभिलाष सिंह सोनू उपस्थित रहे।
