Uncategorized

ऐशबाग स्टेशन पर यात्रियों को फंसाकर डिजिटल लूट, 8 गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्रियों को फंसाकर डिजिटल लूट, 8 गिरफ्तार

जीत नारायण

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट और डिजिटल माध्यम से रुपये ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का बाजारखाला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक यात्री से Google Pay के जरिए पांच बार रुपये ट्रांसफर कराए, उसका मोबाइल तोड़ दिया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 15 अगस्त की रात ऐशबाग स्टेशन के पास से आरोपियों को दबोचा।

आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, एक बाइक और डिजिटल ट्रांजेक्शन में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरज के खिलाफ तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश सिंह, उ0नि0 विजय कुमार, उ0नि0 आशुतोष मौर्या, उ0नि0 शिवानन्द, उ0नि0 बृजेश यादव, उ0नि0 योगेशचन्द्र, हे0का0 शैलेन्द्र शाही, का0 राम सिंह, का0 शिव प्रकाश, का0 अमरदीप सिंह, का0 कपिल कुमार, का0 गौरव यादव एवं का0 आशीष कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *