उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत छात्राओं को मिले मोबाइल, खिले चेहरे

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आज नगर पंचायत रानीपुर में सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर पर कौशल विकास योजना में शामिल छात्राओं को मोबाइल वितरण किए गए।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मोबाइल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायक डॉक्टर रश्मि आर्य रही। तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद खरका प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष रानीपुर के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामकुमार बमोरिया पार्षद, मनोज कुमार मऊटा पार्षद, निक्की श्रोत्रिय, द्वारका प्रसाद, जमुना प्रसाद कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बालचंद कुशवाहा के द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों के द्वारा 69 छात्राओं को मोबाइल का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार महिलाओं के कौशल विकास एवं तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीक से जुड़ा रहने के लिए मोबाइल का वितरण कर रही है। महिलाओं के प्रति सरकार सजग और संवेदन शील है। महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ रश्मि आर्य के द्वारा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को तकनीक के साथ जुड़कर अपने हुनर को बढ़ाने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान सोनू कुशवाहा पर्वत सिंह भूपेंद्र राजेंद्र मोनू कारन माला जया मेघा नर्मदा आदि विशेष सहयोगी के तौर पर मौजूद रहे। आये हुए समस्त अतिथियों का संस्था संचालक पुष्पेंद्र कुमार के द्वारा आभार प्रकट किया गया।
आपको बता दे कार्यक्रम के बाद मोबाइल वितरण में शामिल छात्र-छात्राओं के चेहरे पर एक खुशी देखने को मिली। तो वहीं छात्राओं के द्वारा आई हुई मुख्य अतिथि डॉक्टर रश्मि आर्य के द्वारा सेल्फी भी ली गई।
