मारुति सुजुकी कम्पनी ने CSR के तहत गुरुग्राम पुलिस को 10 अर्टिगा गाड़ियां डोनेट की

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- गुरुग्राम पुलिस को 10 अर्टिगा गाड़ियां मारुति सुजूकी कंपनी द्वारा CSR के तहत दी गई हैं। इन गाड़ियों को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के कार्यालय से श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के द्वारा हरी झंडी देकर पुलिस बेड़े में शामिल किया गया।
इन गाड़ियों के गुरुग्राम पुलिस के बेड़े में शामिल होने से गुरुग्राम जिला क्षेत्र में पीड़ितों को पुलिस सहायता और अधिक त्वरित व प्रभावी ढंग से मिल सकेगी। पीड़ित तक पुलिस सहायता पहुंचने का रेस्पांस टाइम कम लगेगा।
Maruti Suzuki Pvt. Ltd. गुरुग्राम द्वारा गुरुग्राम पुलिस को दी गई इन 10 गाड़ियों में GPS System, Wireless System, Public Address System व लाल/नीली बत्तियां लगाई जाएंगी। इस प्रकार गुरुग्राम पुलिस के बेड़े में 10 और नए वाहन को शामिल किया गया है।
ये नई गाड़ियों भी सीधे तौर से कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी तथा GPS की मदद से कंट्रोल रूम इसकी मूवमेंट पर भी नजर रखेगा।
इस अवसर पर श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस उपायुक्त गुरुग्राम, श्री दीपक गहलावत आईपीएस, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुरुग्राम, श्री सिद्धांत जैन आईपीएस पुलिस उपायुक्त दक्षिण गुरुग्राम, मारुति कंपनी के पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *