News

प्रतिबंधित/निषिद्ध दवाईयां बेचने के आरोप में मेडिकल शॉप को किया सीज

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- थाना बादशाहपुर गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर, गुरुग्राम के सहयोग से एक सूचना पर कार्यवाही करते हुए नील मेडिकोज फाजिलपुर की ढाणी, गुरुग्राम में निरीक्षण किया गया। जहां पर पर एक मेडिकल स्टोर के संचालक को कुछ प्रतिबंधित/निषिद्ध दवाईयों के स्टॉक के बारे में पूछताछ की तथा सेल व परचेस के संबंध में रिकॉर्ड मांगा। इसके संबंध में संचालक हरिंदर राठी कोई रिकार्ड पेश नहीं कर सका।
आरोपी मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा सेल/परचेस का कोई रिकॉर्ड नहीं रखने तथा बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाईयां देने के कारण नील मेडिकोज को सील किया गया। थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना उपरोक्त मेडिकल शॉप पर निषिद्ध दवाईयां बेचने के संबंध में प्राप्त हुई थी। जिसके संबंध में ड्रग कंट्रोल ऑफीसर के सहयोग से उपरोक्त कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *