गोंडा बहराइच हाईवे मार्ग सड़क हादसे में हुई एक की मौत।

परमात्मा मौर्या संवाददाता (गोंडा)

 

गोंडा:- थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलनगर के मजरा बरईनपुरवा के निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र रामानन्द अपने घर से पैदल मंगलनगर चौराहे पर किसी काम के लिए गए हुए थे। वहीं से वापस आते समय गोंडा बहराइच मार्ग के दुमचीपुर मंगलनगर के पास पहुंचे ही थे कि गोंडा से बहराइच की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजन को देते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सक डॉ अजय यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के राम रूप ने खरगूपुर पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक पर तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना खरगूपुर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक के पुत्र राम रूप के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *