ग्राम पंचायत नयागांव में आयोजित हो रही संगीत में श्रीमद् भागवत कथा

सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी
झांसी- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नयागांव में चल रही संगीत मय श्रीमद्भागवत पुराण कथा की विशाल शोभायात्रा गाजे बाजे व धूमधाम के साथ निकली गई। जिसमें कथा यजमान देवकुअर लखनलाल कुशवाहा सिर पर पुराण तथा महिलाएं मंगल जल कलश रखकर एवं धर्मप्रेमी बंधु हरिराम का संकीर्तन करते हुए साथ रहे। श्रीमद्भागवत पुराण वक्ता पंडित श्रीराम महाराज नयागांव ने बैठकी का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। जिसमें उन्होंने प्रथम दिन की मनोहारी कथा का वर्णन किया। इस दौरान वेदपाठी ईश्वर दयाल तिवारी, मिथलेश द्विवेदी, जिनेंद्र सैन, अंकेश, उमेश कुशवाहा, दयाशंकर राजपूत, गयासीलाल कुशवाहा, मुन्नालाल कुशवाहा, सतीशचंद्र कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, मानू कुशवाहा, मुकेश राजपूत, चंद्रभान कुशवाहा, शंकरलाल राजपूत, आंनद राजपूत, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।
