वाहन चोरी करके उसके पार्ट्स को अलग अलग कर बेचने वाला धरा गया।

जीत नारायण
लखनऊ:- राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी करके उसके पार्ट्स को अलग अलग करके बेचने वाले आरोपी विशाल कुमार निषाद उर्फ बाबू को डाक्टर एन तहिलयानी अस्पताल विकासखण्ड के तरफ जाने वाले मार्ग पर बने शिवाजी पार्क के सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। आपको बता दें 11 मई 2023 को यश मिश्रा पुत्र अनुज कुमार मिश्रा निवासी विरामखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ ने CD Deluxe मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना गोमतीनगर में मुकदमा दर्ज करवाया था।
इस मामले की जांच थाना गोमतीनगर के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सोनकर कर रहे थे। तथा चोरी हुई मोटरसाईकिल की खोजबीन की जा रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि चोरी हुई मोटरसाईकिल को एक युवक केनरा बैंक चौराहा पर डाक्टर एन तहिलयानी अस्पताल विकासखण्ड के तरफ जाने वाले मार्ग पर बने शिवा जी पार्क के सड़क किनारे दो सफेद रंग की बोरी में उसके पार्टस और कुछ अन्य सामान के साथ एक व्यक्ति खड़ा है अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर चेक किया तो वाहन संख्या UP32EL2192 के सभी पार्ट्स अलग अलग खुले हुए दो बोरी में पाये गये। थाना गोमतीनगर की पुलिस ने अभियुक्त विशाल कुमार निषाद उर्फ बाबू को बीते शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना गोमतीनगर पर मुकदमा दर्ज है।
