हरियाणा के नूह में फिर हंगामा, कुआं पूजन के लिए जा रहीं महिलाओं पर फेंके गए पत्थर, भारी पुलिस बल तैनात।

हरियाणा के नूह में फिर हंगामा, कुआं पूजन के लिए जा रहीं महिलाओं पर फेंके गए पत्थर, भारी पुलिस बल तैनात।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- हरियाणा के नूंह में फिर से हालात खराब हो गए हैं। वीरवार शाम 8:30 पर यहां कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थी, तभी निर्माणधीन बड़ी मस्जिद के ऊपर से पथराव किया गया। इस घटना में कई महिलाओं को चोट आई है। एसपी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि नूंह शहर के कबीर मोहल्ले की महिलाएं कुआं पूजन के लिए बड़ी मस्जिद के पीछे से जा रही थी तो तभी उनके ऊपर मस्जिद की छत से पत्थर फेंके गए। महिलाओं ने फेंके गए पत्थरों को नजरअंदाज कर दिया और वह कुआं पूजन के लिए कैलाश मंदिर के लिए चल दी। जब कुआं पूजने के बाद महिलाएं वापस आ रही थीं, तभी फिर से उनके ऊपर पथराव किया जाने लगा। जिस पर महिलाओं ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि बड़ी मस्जिद के ऊपर से उनके ऊपर पत्थर फैंके जा रहे है। इस बात को सुनकर परिजन ब कबीर मोहल्ले के लोग बड़ी मस्जिद के पास पहुंच गए और वहां से पत्थर फेंकने वालों के फोटो खींचने लगे तो फिर से उनके ऊपर पत्थर फेंके जाने लगे, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजरानिया अपने दल बल के साथ पहुंच गए और मस्जिद के चारों तरफ भारी पुलिस बल लगा दिया गया।

वहीं बड़ी मस्जिद के इंचार्ज मुक्ति जाहिद हुसैन मुफ्ती जाहिद हुसैन को पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने महिलाओं के ऊपर पथराव किया है, उन लोगों को या तो अपने आप लेकर आओ नहीं तो मैं अपने तरीके से लेकर जाऊंगा और कहा कि जो यह दरवाजे सड़क की तरफ निकाल रखे हैं, इनको बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जो हो रहा है, वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि कबीर मोहल्ले में रामावतार के घर कुआं पूजन का कार्यक्रम था, जिसको लेकर महिलाएं कुआं पूजने गईं थी, तभी उनके ऊपर बड़ी मस्जिद के पास पथराव कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी नरेंद्र सिंह बिजरानिया ने कहा कि अभी स्थिति सामान्य है। भारी पुलिस बल लगा दिया गया है। जिन लोगों ने पथराव किया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *