आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलसी
अरविंद आर्य
झांसी:- थाना कटेरा अंतर्गत ग्राम पड़रा में आकाशीय विजली की चपेट में आने से महिला झुलस गयी। जिसे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पड़रा निवासी मोतीलाल बड़ई की पत्नि रंजना देवी उम्र लगभग 32 वर्ष रविवार दोपहर खेत पर काम कर रही थी की अचानक गाज गिर गयी। जिससे महिला झूलस गयी। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों व परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया।
