शामली में विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक, नए सदस्यों को दिलाई गई शपथ

शामली में विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, नए सदस्यों ने ली शपथ

शामली। जनपद में विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों को विधिवत सदस्यता दिलाई गई तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को देश हित, समाज हित और धर्म हित में सदैव सक्रिय और समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सनातन धर्म के संरक्षण और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे लव जिहाद, नशा मुक्ति और अंधविश्वास जैसे विषयों पर गंभीर मंथन हुआ तथा इन समस्याओं के समाधान हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह कालखंडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, जिला संगठन मंत्री प्रदीप मालिक, जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जिला मंत्री अंकुश तोमर, नगर अध्यक्ष शामली अंकित गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ऊन अनिल सैनी, जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार, नगर उपाध्यक्ष शामली अजीत श्रीवास्तव एवं नगर सह संयोजक संजय कौशिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: अजीत कुमार श्रीवास्तव

मंडल प्रभारी सहारनपुर/मेरठ

📞 9456889665

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *