चेकिंग अभियान में कांधला पुलिस की कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध छुरे बरामद

कांधला पुलिस की कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध छुरे बरामद

शामली। पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को अहम सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांधला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इसरार पुत्र स्व. सईद एवं हसीम पुत्र नईम, निवासी मोहल्ला खैल, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरदीप, हेड कांस्टेबल तनुज कुमार और हेड कांस्टेबल अमरदीप शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

✍️अजीत कुमार श्रीवास्तव मंडल प्रभारी सहारनपुर/मेरठ

📞9456889665

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *