दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण किया गया वितरण।

 

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उoप्रo द्वारा डा० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ अवस्थित अटल आडिटोरियम में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप, मंत्री, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया, वितरित किये गये सहायक उपकरणों का विवरण- मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल 20, ट्राइसाइकिल 05, बैसाखी 05 पेयर, व्हीलचेयर 05, श्रवण यंत्र 10, स्मार्ट केन 05, ब्रेल फिट 05, एम०आर०किट 05, कुल योग 60 उपकरणों के सापेक्ष कुल 50 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *