शराब चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 8 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी ज़ोन अंतर्गत थाना कृष्णानगर पुलिस ने शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 96 पव्वे – 180 एमएल), ₹30,500 नकद तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा ऑटो संख्या UP 32 ZN 6424 बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 10 दिसंबर 2025 को थाना कृष्णानगर क्षेत्र में स्थित एक कम्पोजिट मदिरा दुकान का शटर तोड़कर शराब व नकदी चोरी की गई थी। घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें 13 दिसंबर 2025 को लोकबंधु अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त
आशीष यादव, शुभम तिवारी, ओमप्रकाश, अमर सिंह उर्फ समर, पिंटू, असरफ उर्फ मिथुन, शिवम कुमार वर्मा, विनय सिंह अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में कुल 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी, आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं।
मुख्य अभियुक्त ओमप्रकाश के विरुद्ध अकेले 32 आपराधिक मुकदमे तथा अभियुक्त आशीष यादव के विरुद्ध 9 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत पाए गए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि चोरी की शराब को चारबाग क्षेत्र के एसएस होटल में छिपाकर रेलवे व बस स्टेशन के आसपास ऊँचे दामों पर बेचते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(2), 305(a), 317(2) सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली कृष्णानगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
