निशुल्क नेत्र शिविर का किया गया आयोजन।

प्रीती कश्यप।

हमीरपुर:- जय भोले सेवा समिति महोबा के द्वारा जिला हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र के कालका देवी मंदिर में प्रांगण में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुफ्त दवाई वितरण की गई। जिससे समिति के लोगों को वृद्ध जनों ने दी लाखों दुआएं। जिला अध्यक्ष अरुण राठौर ने कहा कि मानव की सेवा ईश्वर की सेवा है। हमारी समिति ने पूरे राष्ट्रीय में मानव कल्याण के लिए मानव सेवा के लिए 24 घंटे समर्पित रहती है। समिति जिला महामंत्री अमरेश राजपूत ने की निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। पनवाड़ी के ब्रजलाल हॉस्पिटल के डॉक्टर मोहित राजपूत के सहयोग से कुछ गरीब असहाय लोगो की निशुल्क आंखो की जांच सीबीसी ,बीपी, शुगर भी नापा गया। सभी मरीजों की जांच करवा कर करोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मुफ्त दवा वितरित की लगभग 8 सौ मरीजों का इलाज हुआ। गरीबों का कहना है कि ऐसे ही संगठन चलता रहे तो हमारा इलाज होता रहे। बहुत-बहुत धन्यवाद जय भोले सेवा समिति को। वह बधाई आप पूरे राष्ट्र का नाम रोशन करें यह ईश्वर से कामना है। हमारे इस मौके पर अरुण राठौर व पूरी टीम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *