ऑपरेशन तमंचा अभियान के तहत अवैध शस्त्र के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
दामोदर उपाध्याय (ब्यूरो गोरखपुर)
गोरखपुर:- एडीजी जोन अखिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे तमंचा दो कारगर साबित हो रहा है गोला थाना अंतर्गत 3 असलहा तस्कर को अवैध असलहा के साथ गोला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर व पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के द्वारा चलाये जा रहे आभियान आपरेशन तमंचा 2.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में गोला थाना क्षेत्र के तीन अभियुक्तों जयहिन्द पुत्र परशुराम निवासी ग्राम विमटी थाना गोला जनपद गोरखपुर महताब उर्फ नायक खान पुत्र मिर्जा मोहम्मद अख्तर रजा उर्फ मच्छर उर्फ छोटे पुत्र खुर्शीद अली निवासीगण ग्राम परसा उर्फ अगलहवा थाना गोला जनपद गोरखपुर को हिरासत पुलिस मे लेकर पूछ-ताछ कर तलासी लिया गया तो अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना गोला पर मु0अ0सं0 07/2023 धारा 9/25 व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ये तस्कर सस्ते दामों में अवैध शस्त्रों को खरीद कर महंगे दामों में शहर के दक्षिणी क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों के पुल के पास खरीद-फरोख्त का काम करते हैं खरीद-फरोख्त करने वाले तस्करों के गिरफ्तारी होने के बाद और शस्त्र बरामद किए जा सकते है गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जाता है जो देवा डी कंपनी गुंडा जैसे 6 से 7 ग्रुप संचालित करते हैं हर ग्रुप में 10 से 50 लोग सम्मिलित हैं इन ग्रुप में सम्मिलित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है इन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिससे और भी अवैध शस्त्र बरामद हो सकते हैं पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में क्षेत्राधिकारी गोला जगत नारायण कनौजिया मौजूद रहे।
