छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदी डंफर हुआ सीज।
अजय मिश्रा ब्यूरो चीफ कुशीनगर।
कुशीनगर:- हाटा तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली गंडक नदी से लगातार हो रहे खनन की सूचना पर मंगलवार की देर रात नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरदहा घाट पर छापेमारी की।इस दौरान एक अवैध बालू लदी डंफर यूपी 64 टी 0502 को कब्जे में लेकर संबंधित थाने को सुपुर्द कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान टीम में खनन अधिकारी, राजस्व टीम व पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।
