74वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से पुलिस लाइन में मनाया गया।

कपिल शुक्ला विशेष संवाददाता (बहराइच)
बहराइच:-रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड व देशभक्ति विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नागरिक पुलिस, अग्निशमन पुलिस, रेडियो शाखा, यू०पी० 112, एन०सी०सी०, होमगार्ड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाई गईं। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अनुपमा जयसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य कर जनपद पुलिस का नाम बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति व साहस भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया। जिला प्रशासन व पुलिस के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी सहित भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहें।
