मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा।

मनोज कुमार संवाददाता (झांसी)
झांसी:- 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों के भवनों पर बड़े आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया। जिसके क्रम में मुख्य अभियंता पार्थिव सिंह के द्वारा एवं अधीक्षण अभियंता सरीन अग्रवाल के द्वारा अपने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यालय विशेष रोशनी एवं रंगीन गुब्बारों से गणतंत्र दिवस पर अपनी विशेष छठा छोड़ रहे थे। इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
