जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी को किया सम्मानित।


सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)
झांसी:- 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर झांसी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जुबैर खान, सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस पर मऊरानीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत,ढकरवारा, पठा के ग्राम विकास अधिकारी इंद्रविजय एवं ग्राम प्रधान शुभम् गुप्ता पठा, व ढ़करवारा प्रधान अशोक कुशवाहा आदि द्वारा अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य कराने पर जिला प्रशासन द्वारा एक समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
