आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों ने नव वर्ष मनाने की नई पहल की। 

 

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रैन बसेरो में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए नगर निगम द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन के लिए राशन सामग्री देकर नव वर्ष की शुरुआत की। जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ राशन सामग्री भेंट की। जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी नई पहल की सराहना की तथा सभी से इस पुनीत कार्य हेतु आगे आने का आवाहन किया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व एवं अपील पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए वर्ष की शुरुआत नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरो मे रहने वाले जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में राशन सामग्री देते हुए सहायक बनकर की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरा पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को नए वर्ष के अवसर पर राजधानी में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन हेतु राशन सामग्री सौंपी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के सहयोग से जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को कम्युनिटी किचन के लिए 40 कुंटल आटा ,40 कुंटल चावल, 500 किलो आलू ,20 पीपा घाद्य आयल एवं सब्जी मसाले दिया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा आदर्श व्यापार मंडल का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है, इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है कि भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि संगठन आगे भी कम्युनिटी किचन के लिए सहयोग करता रहेगा। उन्होंने बताया संगठन के पदाधिकारी अगले 10 दिन तक राजधानी में रात में टोली बनाकर निकलेंगे और जरुरत मंदो को कंबल वितरित करेंगे। राशन सामग्री भेंट कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्षह हरजिनदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, आशीष गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष राठी, रोहित जयसवाल खुर्रम नगर मार्केट के अध्यक्ष उमेश संवाल, चेयरमैन राजा राम रावत, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, राजू रस्तोगी, शेखर सिंह तथा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद जोनल अधिकारी नरेंद्र वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *