मत्स्य विभाग और समाज सेवियों ने मिलकर गरीबों को दिया साइकिल आइस बॉक्स का प्रमाण पत्र।
मत्स्य विभाग और समाज सेवियों ने मिलकर गरीबों को दिया साइकिल आइस बॉक्स का प्रमाण पत्र।
अजय कश्यप
बाराबंकी। बीते गुरुवार को विकास भवन में सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को विभाग और समाज सेवियों की मदद से साइकिल और आइस बॉक्स का प्रमाण पत्र गरीब मछली पकड़ने वालो को दिया गया। मत्स्य विभाग और अखंड जलवंशी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बरखा कश्यप द्वारा लगातार निस्वार्थ सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा। जिसके चलते करीब 50 से ऊपर गरीब मछली पकड़ने वाले लोगों को विकास भवन के सभागार में प्रमाण पत्र वितरित का कार्यक्रम किया गया।जिसमे लाभार्थी को सरकार की तरफ से 10,000 रुपए लागत की प्रकिया होती है। जिसमे महिला व एससी कास्ट को 60% अनुदान व पुरुष को 40% अनुदान देने का प्रावधान है। बाकी की धन राशि स्वयं लगाकर अपना खुद का व्यवसाय कर सके। इस मौके पर मत्स्य विभाग के सीओ गणेश प्रसाद, इंस्पेक्टर रमेश रावत, अक्षय लाल निषाद, अखंड जलवंशी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला बरखा कश्यप मौजूद रही।
