Uncategorized

वैज्ञानिक और तकनीकी दक्षता की परीक्षा में मेरठ व लखनऊ जोन का दबदबा

वैज्ञानिक और तकनीकी दक्षता की परीक्षा में मेरठ व लखनऊ जोन का दबदबा

जीत नारायण (ब्यूरो चीफ लखनऊ)

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में गुरुवार को 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026 का गरिमामय समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 जुलाई तक पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि किरण एस. ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और अपने संबोधन में वैज्ञानिक एवं तकनीकी दक्षता को आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकता बताते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जोन, पीएसी के 3 जोन तथा रेडियो जोन सहित कुल 12 जोन की 135 सदस्यीय टीमों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में मेरठ जोन ने वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी की टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की। कम्प्यूटर प्रतियोगिता में रेडियो जोन, एंटी सेबोटाज चेक में लखनऊ जोन तथा वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में भी लखनऊ जोन ने टीम चैम्पियनशिप हासिल की। श्वान ट्रैकर प्रतियोगिता में भी लखनऊ जोन विजेता रहा।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पीएसी पूर्वी जोन के प्लाटून कमांडर रायल सिंह ने विधि विज्ञान, गोरखपुर जोन के उपनिरीक्षक अरविन्द यादव ने अंगुलि चिन्ह, मेरठ जोन के उपनिरीक्षक शारिक बेग एवं मुख्य आरक्षी पवन कुमार गौतम ने फोटोग्राफी और घटनास्थल निरीक्षण, मेरठ जोन के आरक्षी सन्नी मलिक ने हुलिया बयान तथा लखनऊ जोन के आरक्षी ऋषिकेश सिंह ने वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए।

समापन समारोह में पुलिस उपायुक्त लाइन्स अनिल कुमार यादव, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक प्रो. (डॉ.) आदर्श कुमार, उपनिदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स राजेश कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय राजेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं विभिन्न जोनों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *