पुलिस से बेखौफ होकर कराया जा रहा मिट्टी खनन

संवादाता मोहम्मद शरीफ संडीला हरदोई
हरदोई,जनपद के थाना कछौना में पुलिस से बेखौफ होकर धड़ल्ले से कराया जा रहा है अवैध मिट्टी खनन मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि। जेसीबी मशीनों द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली से हो रहा है अवैध मिट्टी खनन रात के अंधेरे में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर जिम्मेदार विभाग ने आंखें बंद करके कछौना इलाके में खनन विभाग के रहमों करम पर रात भर गरज रही है। जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर ट्राली इसी बात पर किसानों को एक ट्राली मिट्टी के लिए दूर-दूर तक दौड़ाया जाता है नियमों का हवाला देकर लेकिन खनन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं। धड़ल्ले से चीर रहे हैं धरती का सीना अब इसमें देखना यह है कि खनन विभाग द्वारा खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई की जाती है। या इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
