समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज में निशुल्क कोविड पंजीकरण शिविर लगाया गया।

प्रभुनाथ मौर्या (संवाददाता गोंडा)
गोंडा:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कोविड अस्पताल जिलाचिकित्सालय गोण्डा में 22 मार्च से 27 मार्च 2023 तक जन्मजात कटे होंठ व कटे तालू से संबंधित समस्या वाले मरीजों के इलाज हेतु निःशुल्क पंजीकरण शिविर किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज के अधीक्षक डॉ धीरज तिवारी ने बताया की इसी क्रम में 23 मार्च 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज में निःशुल्क पंजीकरण शिविर लगाया गया और शिविर में15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्म विश्वास जगाती है। इसी आत्माविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ वैभव खन्ना एवं डॉ आदर्श कुमार हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहें है। पंजीकृत मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं सम्पूर्ण इलाज लखनऊ हेल्थ सिटी अस्पताल में किया जायेगा अधिक जानकारी स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट नीरज कुमार शर्मा और डॉ० धीरज तिवारी ने बताया की जरूरतमंद इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है। 9565437056, 9454159999 पर संपर्क कर सकते हैं।
