अंतर्जनपदीय गैंगस्टर एक्ट का फरार अरोपी ओसामा 100 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धरा गया।

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)
लखनऊ:- गुडंबा थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक भी पुलिस ने बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च 2023 को थाना गुडम्बा के उ०नि० पंकज मिश्रा मय हमराही पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में हो रहे अपराध की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र में तैनात होकर बजरंग बिहार मोड़ के निकट अंग्रेज फार्म पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस टीम को एक व्यक्ति सिटी क्लब की तरफ से मोटर साइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध मोटर साइकिल चालक को इशारा करके रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल चालक मोटर साइकिल धीमी करके पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, तभी मोटर साइकिल अनियन्त्रित होकर गिर गयी। उस संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस बल को शक होने पर उसको घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम ओसामा उर्फ मनोज तिवारी पुत्र इरफान उम्र करीब 32 वर्ष मूल पता मोहल्ला निजामपुर थाना तिवारीपुर जिला गोरखपुर व वर्तमान पता किराये का मकान, अंसारी गार्डन फूलबाग कालोनी थाना गुडंबा जनपद लखनऊ बताया तथा पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। आरोपी को उसके द्वारा किए गए अपराध धारा 8/21 NDPS से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल UP 32 BX 2724 भी बरामद की है। गुडंबा पुलिस के अनुसार आरोपी ओसामा के ऊपर लखनऊ जिले के कई अलग-अलग थानों व उसके ग्रह जनपद गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में पहले से ही हत्या, लूट, चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज है। आपको बता दें कि ओसामा उर्फ मनोज तिवारी ने अपने विरुद्ध खबर चलाने पर दैनिक समाचार पत्र एवं यू ट्यूब चैनल में काम करने वाले पत्रकार व उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दे चुका है। पकड़े गए आरोपी ओसामा के विरुद्ध आवश्यक एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना गुडंबा के उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार दीक्षित, अब्दुल कलीम खान, जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अफसर अली, अजीत कुमार शामिल रहे।
