लेखपाल संघ के निर्विरोध तहसील अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र चतुर्वेदी

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मऊरानीपुर में आज जय हिंद सिंह यादव जिला अध्यक्ष झांसी की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में तहसील कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र चतुर्वेदी को अध्यक्ष एवं संतोष कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ, सचिन खरया को कोषाध्यक्ष एवं बृजेंद्र कुमार खरे को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लेखपालों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *