सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर चेतावनी, पंजीठ सम्मेलन में युवाओं को दी गई सीख
सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें, युवाओं को दी गई नसीहत
कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ स्थित जामिया रहमतुल उलूम में दस्तारबंदी एवं समाज सुधार विषय पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन में युवाओं को सोशल मीडिया के सही उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी ने की, जबकि मौलाना मोहम्मद आकिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मौलाना सलमान बिजनौरी ने युवाओं को सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट, फोटो और वीडियो साझा करना समाज में नफरत फैलाने के साथ-साथ व्यक्ति की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं और अच्छे आचरण को अपनाएं। साथ ही सही मार्गदर्शन के लिए विद्वानों से जुड़े रहने की भी बात कही।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई, जिसके बाद छात्रों की दस्तारबंदी की गई और कुरान पूरा करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में जामिया के मोहतमिम कारी फारूक साहब ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
✍️अजीत कुमार श्रीवास्तव मंडल प्रभारी सहारनपुर/मेरठ
📞9456889665
