फरार चल रहे 4 वारंटी को काकोरी पुलिस ने धर दबोचा।
फरार चल रहे 4 वारंटी को काकोरी पुलिस ने धर दबोचा।

अभिषेक कुमार
लखनऊ:- सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी दिलीप कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक काकोरी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते शुक्रवार को चार वारंटी गंगासागर उम्र करीब 51 वर्ष पुत्र काशीप्रसाद लोध पता ग्राम मौदा थाना काकोरी लखनऊ, सर्वेश लोध उम्र करीब 37 वर्ष पुत्र छोटेलाल लोध निवासी ग्राम चकौली थाना काकोरी लखनऊ, धरम उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम दुलागंज थाना काकोरी लखनऊ व राममिलन गौतम उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र राजू गौतम निवासी ग्राम समदा थाना काकोरी लखनऊ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में काकोरी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक हरिदास चौरसिया, आशीष कुमार पाण्डेय, अंकित यादव, मुख्य आरक्षी मो० खालिद, होमगार्ड संतोष कुमार शामिल रहे।
