News

श्री सीताराम परिवार संस्था द्वारा बुद्धेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक हेतु गंगाजल का किया गया नि:शुल्क वितरण।

श्री सीताराम परिवार संस्था द्वारा बुद्धेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक हेतु गंगाजल का किया गया नि:शुल्क वितरण।

 

जीत नारायण

लखनऊ:- पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री सीताराम परिवार संस्था द्वारा बुधवार को प्रातः काल श्रावण मास के प्रथम बुधवार के अवसर पर बाबा बुद्धेश्वर के धाम में बाबा के जलाभिषेक हेतु गंगाजल का नि:शुल्क वितरण किया गया। संस्था की इस मुहिम की सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सराहना की और इस सुविधा का लाभ लेकर गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक किया। बुधवार के इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सनी साहू, सलाहकार रजनीश अवस्थी, प्रदेश महासचिव जय आनन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान, वरिष्ठ सहयोगी गुरशरण सिंह व राजेश बत्रा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *