सब्जी मंडी कमासिन पर सफाई कार्य हुआ संपन्न

शैलेंद्र कुमार सिंह
बाँदा:- बताते चलें है यह मामला पूरा ग्राम पंचायत कमासिन का है जहां पर ग्राम प्रधान कमासिन के मौजूदगी में निरंतर नाले एवं नालियों एवं सड़कों एवं व्यापारियों एवं जनता बीच पहुंचकर ग्राम पंचायत कमासिन में सफाई कार्य निरंतर कराया जाता है। सब्जी मंडी कमासिन में व्यापारियों एवं दूर-दराज से आई क्षेत्र की जनता को परेशानी ना हो प्रधान कमासिन के द्वारा जेसीबी मशीन लगवा कर सफाई कार्य हमेशा की तरह आज भी सफाई कार्य संपन्न कराया गया। अन्य विकास कार्यों में कमासिन ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा हमेशा दृष्टि डाली जाती है एवं गांव कमासिन के विकास के लिए प्रधान हमेशा समर्पित रहते हैं।
