एक हेलो के मैसेज ने रेप के आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राईम
लखनऊ – गाज़ियाबाद में दुष्कर्म के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपी ने घटना के साल भर बाद पीड़िता को फोन पर हेलो का मैसेज भेजा था। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दे दी। इसके बाद कविनगर पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि बांदा निवासी आरोपी नोएडा की एक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक कि लाल कुआं क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के पिता द्वारा मई 2022 को करण सिंह निवासी ग्राम गोधनी थाना चंदवाजी जनपद बांदा के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच घटना के 6 दिन बाद पीड़ित की बेटी खुद घर लौट आई। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि करण सिंह उसे कानपुर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर 6 दिन बाद उसे छोड़कर गायब हो गया।
एक हेलो के मैसेज से पुलिसने ट्रेस किया लोकेशन
वहीं मामले में एसीपी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के बयान तथा मेडिकल जांच के आधार पर केस में दुष्कर्म आदि की धाराएं बढ़ा दी थी। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी करण सिंह ने कुछ दिन पूर्व उसके फोन पर हेलो का मैसेज भेजा है। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के नए नंबर को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बांदा का रहने वाला है, लेकिन बीते कुछ दिनों से नोएडा स्थित बंसल ग्राफिक्स नामक कंपनी में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
