15 साल की लड़की से रेप कर रहा युवक जिसके चलते किशोरी छह माह से गभर्वती

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

लखनऊ:- लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ दस माह से 15 साल की लड़की से रेप कर रहा था। जिसके चलते किशोरी छह माह से गभर्वती है। इसकी जानकारी गुरुवार को उसकी बड़ी बहन के घर आने पर हुई। जब किशोरी के हावभाव पर शक होने पर उसने पूछताछ की। परिजनों ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ शुक्रवार शाम को थाने पर एफआईआर दर्ज कराई।

रेप के बाद देता था धमकी, जाते वक्त 100 रुपए

उन्नाव निवासी पीड़िता की बहन ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया है कि उसके गोसाईगंज स्थित मायके में बुजुर्ग मां के साथ दो भाई और एक नाबालिग बहन रहती है। गुरुवार को घर आने पर बता चला कि बहन के साथ करीब दस माह से गांव का गौतम ( उम्र करीब 50 साल) रेप करता आ रहा है।

आरोपी मां और भाइयों के खेत पर जाने के बाद मौका पाकर लगातार बहन को धमकारकर गलत काम करता है। साथ ही चुप रहने के लिए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी के साथ सौ रुपये का नोट जबरदस्ती पकड़ा देता था।

गर्भवती होने पर गर्भपात का बना रहा था दबाव

पीड़िता की बहन का आरोप है कि मायके आने पर बहन ने रो-रोकर आपबीती बताई। उसने बताया कि गौतम ने एक दिन घर पर अकेले पाकर गलत काम किया। उसके बाद से कई बाद उसने गंदा काम किया। गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए दबाव बना रहा है। कह रहा है कि नहीं कराया तो सबको मार देगा।

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *