नाका पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार

जीत नारायण

लखनऊ:- नाका थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया की चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान रितिक नामक युवक दिखा पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया और पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी चोरी की है। गाड़ी और अभियुक्त को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्त को जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमरनाथ चौरसिया उप निरीक्षक दिनकर वर्मा उप निरीक्षक सूर्य सेन सिंह कांस्टेबल मनीष तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *