धानेपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया जिलाबदर

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- एसपी गोंडा अंकित मित्तल ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने ऐसे ही एक आसामाजिक तत्व नन्द किशोर वर्मा उर्फ चौधरी पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा निवासी सोनपुर मौजा पूरे पण्डित वृन्दावन थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *