पोर्टल में काम करने वाले युवक ने ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों पर दर्ज कराया मुकदमा
पोर्टल में काम करने वाले युवक ने ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों पर दर्ज कराया मुकदमा
संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट
निचलौल थाना क्षेत्र के ख़ौन्नहौली निवासी पोर्टल में काम करने वाले एक युवक ने बुधवार को ग्राम परागपुर के प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों पर हरिजन उत्पीड़न संबंधित धारा में मुकदमादर्ज कराया हैं।
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम खोंन्नहौली निवासी बैजनाथ पासवान पोर्टल में काम करता है। ग्रामीणों द्वारा परागपुर ग्राम प्रधान के द्वारा हरा पेड़ काटने की सूचना दी।18अगस्त को मौके का फोटो लेने गया था।आरोप हैं की फ़ोटो खिंचने की बात से आक्रोशित ग्राम प्रधान, गांव के कुछ लोगो के साथ लामबंद होकर उसके साथ मारपीट की।उसने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाहीकरने की मांग की थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वादी के तहरीर पर ग्राम प्रधान बैजनाथ गुप्ता लक्ष्मी, सुकई, गनपति ,बिजेंदर सभी निवासी गड़ परगपुर एवं दर्जनों अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
