डीसीपी मध्य की सर्विलांस सेल व हजरतगंज की पुलिस टीम ने जहरखुरानी गिरोह का किया पर्दाफाश।

डीसीपी मध्य की सर्विलांस सेल व हजरतगंज की पुलिस टीम ने जहरखुरानी गिरोह का किया पर्दाफाश।

जीत नारायण

लखनऊ:- सर्विलांस सेल डीसीपी मध्य व थाना हजरतगंज की पुलिस टीम ने गुरुवार को एक जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 60,410 रुपए नगद, 15 नेपाली रुपए व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पुलिस ने धारा 406/420/328 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गिरोह के सदस्यों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आस पास के क्षेत्रों में घूम कर शहरी लोगों का व्यापारी बन कर माल दिलाने के सम्बन्ध में विश्वास में लेकर मौका पाकर रुमाल में नशीला पदार्थ डाल कर उसे बेहोश कर उसका रुपया लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से ही कई अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक निशा सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक प्रजापति, कांस्टेबल कुशल तोमर व सर्विलांस सेल डीसीपी मध्य के उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल मो० शरीफ, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल विमल, कांस्टेबल अंकित शर्मा, कांस्टेबल गोविन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *