भगत सिंह की जयंती पर शहीद मन्दिर काकोरी में शहीद रज कलश यात्रा का हुआ समापन
भगत सिंह की जयंती पर शहीद मन्दिर काकोरी में शहीद रज कलश यात्रा का हुआ समापन
ब्यूरो कार्यालय की रिपोर्ट
काकोरी शहीद स्मारक मंदिर पर शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय शहीद मेला में मैनपुरी इटावा सैफई बेवर एटा कनौज कानपुर फतेहपुर कासगंज औरैया सीतापुर आदि कई जिलों से संस्था के कार्यकर्ताओं व शहीद के परिजनों ने शहीदों की समाधि स्थल की पावन माटी को शहीद स्मारकों से लखनऊ के लिए रज कलश यात्रा की शुरुवात की। 28 सितंबर 2023 को शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर विभिन्न जिलों से आई शहीद रज कलश यात्रा काकोरी शहीद स्मारक मंदिर पहुंची। शहीद मंदिर में शहीद भगत सिंह के साथ काकोरी के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । कई जिलों से आए शहीद के परिजनों वा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को समानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव (भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी), राष्ट्रीय शहीद मेला ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुबक्श सिंह ,ने शहीदों के परिजनों और राष्ट्र कर्म योगियों को समानित किया। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह और राष्ट्रीय शहीद मेला के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु बक्श सिंह, संस्थापक धर्मेंद्र अज्ञानी, प्रदेश सचिव शिवम् सिंह यादव व संयोजक रविभूसन सिंह आदि अनेक पदाधिकारी एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर इंद्रपाल सिंह व सुभाष आचार्य ने किया ।
