किसान हित के लिए हर संघर्ष को तैयार :श्रीदेव उपाध्याय महिलाओं को कमज़ोर समझना नीतिनियंताओं की भूल :इंदू गुप्ता 

किसान हित के लिए हर संघर्ष को तैयार :श्रीदेव उपाध्याय
महिलाओं को कमज़ोर समझना नीतिनियंताओं की भूल :इंदू गुप्ता 

ब्युरो  कार्यालय कि रिपोर्ट

महराजगंज पनियरा शासन-प्रशासन से किसानों के हित मे चल रही योजनाओं को पात्र लोगो तक पहुंचाने का लक्ष्य ही हमारे संगठन का मुख्य कार्य है। उक्त बातें भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहीं। वो भारतीय किसान संघर्ष समिति की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। नगर पंचायत पनियरा के एक निजी विद्यालय मे हुई इस बैठक मे संगठन को विस्तार, सशक्त और सक्रिय बनाने के स्वरूप पर गंभीर मंथन किया गया।

संगठन की वरिष्ठ महिला नेत्री संजू यादव ने महिला किसानो के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके
सार्वभामिक उपस्थिति के महत्त्व को बताया। इसी क्रम मे अपने विचार रखते हुए संगठन के वरिष्ठ कार्यकता और बैठक के संयोजक गणेश गुप्ता ने जमीनी स्तर पर उतरकर किसानो के हितों के लिए कार्य करने की बात उठाई। अजय शुक्ला ने उत्तरभारतीय किसानो के निर्णायक आंदोलन को नज़ीर बना कर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. पूर्व प्रधान व अवकाश प्राप्त फ़ौजी राजेंद्र सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार की उदासीनता पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की रणनीति बनाने पर ज़ोर दिया।शाश्वत श्रीवास्तव ने किसानो के हितों की बात घर से निकलकर चौपालो, खेतों और चौराहों पर उठाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
महाराजगंज जनपद के विकास खण्ड पनियरा नगर पञ्चायत में स्थित एक निजी स्कूल में भारतीय किसान संघर्ष समिति के संगठन सृजन का यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से गणेश गुप्ता जी के नेतृत्व और ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इसमे सभी कार्यकताओं ने ब्लॉक में ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाने तथा किसानो की समस्यायों को लेकर आगामी महीनों में विधानसभा का घेराव करने की बात कही।
इस बैठक मे प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गणेश गुप्ता, महेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा आदि लोगो ने अपने विचार रखे।बैठक में मुख्य रूप से आनंद प्रताप सिंह, मंजू यादव, इंदु गुप्ता, राजेंद्र सिंह, रामकुवर सिंह, बबलु, रंजीत सिंह, सागर सिंह ,रामप्रताप मौर्य, दशरथ विश्वकर्मा, रामनाथ गुप्ता, रामवृक्ष, राहुल साहनी, सतीश शंकर, द्वारिका मिश्रा, रामललित सिंह आदि लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *